{"_id":"69d6036ba3d3973d5e0db6af","slug":"video-video-chhalka-kasana-ka-tharatha-kal-ha-jaega-gaha-ka-thana-bhasa-bnana-ma-bha-thakakata-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छलका किसानों का दर्द, काला हो जाएगा गेहूं का दाना, भूसा बनाने में भी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छलका किसानों का दर्द, काला हो जाएगा गेहूं का दाना, भूसा बनाने में भी दिक्कत
श्रावस्ती/वीरपुर। तराई में बुधवार की भोर अचानक मौसम का रुख बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से खेत में मड़ाई के लिए कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई। वहीं, खेत में कटाई के लिए लगी गेहूं की फसल भीगने के साथ ही खेत में पसर गई। इससे किसान भारी नुकसान की संभावना जता रहे हैं।
कटरा क्षेत्र निवासी किसान दद्दन कैराती, मनीष चौधरी, जंग बहादुर, राकेश शुक्ला आदि ने बताया कि कटी पड़ी फसल के दाने काले हो जाएंगे और इसकी मड़ाई में भी दिक्कत होगी। साथ ही पशुओं के लिए भूषा भी नहीं बन पाएगा। वहीं खेत में खड़ी गेहूं की फसल को कंबाइन मशीन से कटवाने पर नुकसान होगा। बालियां नरम होने से सभी दाने नहीं निकलेंगे और 20 प्रतिशत दाना बालियों में ही छूटने की आशंका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।