{"_id":"6a776ec3575d5a0248064c25","slug":"180-kg-of-fertilizer-seized-at-the-india-nepal-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-162565-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर 180 किलो खाद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर 180 किलो खाद बरामद
Sat, 08 Aug 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बढ़नी सीमा पर एसएसबी की गश्त के दौरान दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
- खाद से संबंधित नहीं मिले वैध कागजात, सीमा पार ले जाने की आशंका पर दोनों को पकड़ा
बढ़नी। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की ‘सी’ कंपनी बढ़नी के जवानों ने दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार बोरी में करीब 180 किलोग्राम खाद और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। खाद से संबंधित वैध कागजात और सीमा शुल्क की रसीद नहीं मिलने पर जवानों ने दोनों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
एसएसबी के अनुसार, सीमा क्षेत्र में तस्करी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जवान विशेष गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भारत की ओर से नेपाल की तरफ बाइक से जा रहे दो संदिग्ध दिखाई दिए। जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की और मोटरसाइकिल पर लदे सामान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान चार बोरियों में करीब 180 किलोग्राम खाद मिली। खाद को सीमा पार ले जाने के संबंध में दोनों के पास कोई वैध दस्तावेज या सीमा शुल्क की रसीद नहीं थी। इसके बाद एसएसबी जवानों ने खाद के साथ दोनों बाइकों को भी जब्त कर लिया और दोनों नेपाली नागरिकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
एसएसबी अधिकारियों के मुताबिक, सीमा क्षेत्र में खाद समेत अन्य सामान की अवैध आवाजाही रोकने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर वाहनों और सामान की जांच की जा रही है। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर खाद कहां से लाई गई थी और इसे नेपाल में किसे पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।