{"_id":"6a777409581602ccd6057836","slug":"25-cadets-selected-for-ncc-recruitment-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162545-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एनसीसी भर्ती में 25 कैडेट्स का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एनसीसी भर्ती में 25 कैडेट्स का चयन
Sat, 08 Aug 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धेंसा। 46 यूपी एनसीसी बटालियन गोरखपुर की ओर से शनिवार को जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में एनसीसी भर्ती के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इनमें कक्षा नौ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। निर्धारित मानकों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 25 छात्र-छात्राओं का एनसीसी कैडेट्स के रूप में चयन किया गया।
भर्ती शिविर में कुल 45 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सबसे पहले अभ्यर्थियों की लंबाई और शारीरिक जांच की गई। इसके बाद विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता परखने के लिए दौड़ कराई गई। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल किया गया। पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार कराई गई।
चयन प्रक्रिया के बाद 17 छात्रों और आठ छात्राओं को एनसीसी कैडेट्स के लिए चुना गया। चयनित विद्यार्थियों में भर्ती को लेकर उत्साह देखने को मिला। एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना से जोड़ने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता के साथ उनकी लिखित परीक्षा के प्रदर्शन को भी आधार बनाया गया। अधिकारियों व एनसीसी कर्मियों ने विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया और एनसीसी से जुड़ी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी।