{"_id":"6a777437442b84d45903c967","slug":"road-in-shambles-for-20-years-commuters-facing-trouble-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162555-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 20 साल से सड़क जर्जर, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 20 साल से सड़क जर्जर, राहगीर परेशान
Sat, 08 Aug 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र के होलियापुर गांव की 20 साल से जर्जर सड़क के निर्माण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। ग्रामीणों ने सांसद और विधायक से सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
होलियापुर की मुख्य सड़क करीब दो दशक से निर्माण की बाट जोह रही है। सड़क पूरी तरह जर्जर होने से ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। जब सड़क पर पानी भरने से बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
ग्रामीण दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश, शिवशंकर श्रीवास्तव, दिनेश मौर्य और शिव पूजन मौर्य समेत अन्य लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। बारिश के दौरान पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने सांसद जगदंबिका पाल और स्थानीय विधायक से सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा है कि लगभग 20 वर्षों से सड़क की हालत खराब है लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं कराया गया। चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को मजबूर होंगे।