सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   240 patients underwent testing, with the highest number of cases being cough and throat infections.

Siddharthnagar News: 240 मरीजों ने कराई जांच, खांसी और गले में इंफेक्शन के मरीज सर्वाधिक

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
240 patients underwent testing, with the highest number of cases being cough and throat infections.
विज्ञापन
आरोग्य मेला : डुमरियागंज क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा और सोहना में आयोजन
Trending Videos

भवानीगंज। डुमरियागंज क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा और सोहना में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 97 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 31 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 25 व पीएचसी सोहना में डॉ. प्रिंस विश्वास ने कुल 41 मरीजों की जांच कर दवाई दीं। वहीं, अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पीएचसी तरहर व बिजौरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर कार्यरत कर्मी उपस्थित मिले। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की एक्सपायरी तिथि चेक की और निर्देशित किया कि अस्पतालों पर दवाओं की उपलब्धता सूची के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए। अस्पताल से संबंधित फार्मेसी व चिकित्साधिकारी समय-समय पर दवा भंडारण कक्ष से दवाओं को प्राप्त करना सुनिश्चित करें। अधीक्षक ने इस मौके पर ग्रामीणों से बच्चों के टीकाकरण तथा पोषण पर विशेष ध्यान देने की बात की।
इस दौरान मनोज मिश्रा, अखिलेश तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
बिस्कोहर प्रतिनिधि के मुताबिक, नगर पंचायत बिस्कोहर व कठोतिया रामनाथटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम व जोड़ो में दर्द के रोगी ज्यादा रहे। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅ. एससी शर्मा ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि मेले में 74 मरीज आए। दूसरी तरफ, कोहंडौरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅ. राहुल कुमार ने मरीजों की जांच की।
----------
आरोग्य मेला में 69 मरीज पहुंचे
ढेबरुआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत भुतहवा, अकरहरा, मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला में 69 मरीज पंहुचे। आरोग्य मेला में आने वाले मरीजों को बदलते मौसम से बचाव के साथ संबंधित बीमारियों की दवा दी गई। आरोग्य मेले में सबसे अधिक वायरल बुखार, पेट दर्द, स्किन, आंख व उल्टी-दस्त के मरीज आए। अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में 26 मरीज, अकरहरा में 26 मरीज, मोहनकोला में 17 मरीज पहुंचकर अपना जांच करवाया। पीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि आरोग्य मेले आए हुए मरीजों की चिकित्सकों द्वारा जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed