{"_id":"69923358b8dd539e30053e63","slug":"mahashivratri-a-wave-of-faith-swelled-in-the-temples-shiva-temples-echoed-with-chants-of-har-har-mahadev-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153551-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
बांसी के बौरहवा बाबा मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
विज्ञापन
शहर लेकर गांव तक भोर से मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे लोग
सुरक्षा में मद्देनजर मंदिरों पर तैनात रहे पुलिस कर्मी
सिद्धार्थनगर। महाशिवरात्रि पर रविवार को भोर से हुए मंदिर और शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहे। दोपहर तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। शहर से लेकर गांव तक मंदिरों पर आस्था का सैलाब नजर आया। मेले में सुरक्षा के लिए स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए थे।
शाहपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शिव मंदिर धनोहरी, ठाकुर द्वारा मंदिर शाहपुर, शिव मंदिर भारतभारी, शिव मंदिर भटगांव आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु भोर से ही शिवालयों में लाइन में खड़े होकर अपनी पारी का इंतजार करते दिखाई दिए। इस दौरान हर हर महादेव के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। शिव मंदिर धनोहरी का कपाट खुलने से पहले श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। वहीं, ठाकुर द्वारा मंदिर शाहपुर, समय माता मंदिर शाहपुर, शिव मंदिर हल्लौर आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, शिवरात्रि के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में बने शिवालयों में भगवान भोलेशंकर को बेलपत्र, बेर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। पकड़ी, बुढ़नईया, धनगढिया, जखवलिया, बैदौली, मधवापुर, अकरा, मेहनौली, संतोरी, संतोरा आदि गांवों में बने शिवालयों में भगवान भोलेशंकर को बेलपत्र, बेर आदि चढ़ाकर उनका जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।
जोगिया प्रतिनिधि के मुताबिक, जोगिया क्षेत्र के करौंदा मसिना एवं हरनी खुर्द के मंदिरों में सुबह जलाभिषेक शुरू हो गया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक, शिवनगर डिडई क्षेत्र के असनहरा, बूढ़ापार, मसैची, बांसी कोतवाली क्षेत्र के मिठवल, छितौना, भरथना, चरथरी तथा खेसरहा क्षेत्र के सथवा स्थित मुडकटवा बाबा स्थान आदि में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। बरनवार के पंचेश्वरनाथ मंदिर, गेंगटा व पेंडारी शिव मंदिर, बांसी के बउरहवा बाबा मंदिर, बकैनिहा और नासिरगंज के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया।
-- -
बाबा मटेश्वरनाथ मंदिर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
पथरा। मिठवल कस्बा स्थित बाबा मटेश्वरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर शिवभक्त भोर तीन बजे से ही जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे। सुबह 7 बजे तक मंदिर के सामने 500 मीटर दूर तक लाइन लग गई, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं आई। हर हर महादेव की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर के अध्यक्ष बाबा विष्णु गिरि ने बताया कि जलाभिषेक के लिए बुजुर्गों के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा अलग से व्यवस्था की गई थी।
-- -- -- -- -
पल्टन नाथ बाबा के दर्शन उमड़े शिव भक्त
धेंसा। महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के महादेवा नानकार स्थित बाबा पल्टन नाथ शिव मंदिर पर सुबह चार बजे से ही कतारबद्ध होकर हर हर महादेव के जयघोष के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने स्वयंभू भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन की मुस्तैद रही। सीओ बांसी, एसओ जोगिया मीरा चौहान समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था देखती नजर आईं।
-- -
कटेश्वरनाथ में जलाभिषेक के लिए उमड़ा जनसैलाब
इटवा। कटेश्वरनाथ में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोग भोर से शिव मंदिर के सामने स्थित पोखरे से जल लेकर जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े हो गए। पूरा मेला परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारे से गुंजायमान हो उठा था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए इटवा पुलिस पूरी मुस्तैदी से लगी हुई थी।
-- -
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा शिवालय
बिस्कोहर। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर पंचायत बिस्कोहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिवालयों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा दिखाई पड़ा। रविवार भोर से ही भक्तों की कतार लग गई थी। नगर के प्राइवेट बस अड्डा स्थित शिव मंदिर, विश्वनाथ नगर वार्ड के शिव मंदिर, चूड़ीहार गांव स्थित बबुरहवा बाबा शिव भोलेनाथ मंदिर में रामचरित मानस पाठ, भंडारे एवं फलाहार वितरण दिनभर चलता रहा। अहिरौली पड़री गांव स्थित पडेश्वरनाथ शिव मंदिर व सकटगढ़ स्थित संकटेश्वरनाथ महादेव में लगे मेले से परिसर गुलजार रहा।
-- -
डीएम-एसपी ने भारतभारी शिव मंदिर पर किया जलाभिषेक
भारतभारी। नगर पंचायत के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल तीर्थ सागर स्थित शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी के तत्वावधान में आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में डीएम शिवशरणप्पा जी एन व पुलिस कप्तान अभिषेक महाजन सहित पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह शामिल होकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया।
-- -- -- -- -- -
भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया
तुलसियापुर। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भोर से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। ओम नमः शिवाय, हर-हर महादेव व भक्ति गीतों के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर पंचायत स्थित शोहरतनाथ, श्रीराम जानकी व भारत माता चौक, शिव बाबा सहित बढ़नी ब्लॉक के सिसवा स्थित बौरहवा बाबा व कठेला समय माता परिसर में स्थित शिव मंदिरों में आस्था के साथ जलाभिषेक किया। डोई शिव मंदिर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने सभासदों संग प्रसाद वितरण किया। इस दौरान प्रधान राममिलन चौधरी, मुकेश वर्मा, पुजारी बालक दास मौजूद रहे।
-- --
मेले का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के मंदिरों और शिवालय में जलाभिषेक करने के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कई जगह पर मेला का आयोजन किया गया। फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी को अनवरत रूप से चलने वाले महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्य रात्रि से ही शिव मंदिरों पर जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं और पुरुषों के समूहों ने जयकारा लगाते हुए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आए। वसंत ऋतु के मध्य में पड़ने वाले इस रात्रि का पौराणिक महत्व है। बउरहवा बाबा मंदिर,माघ मेला में स्थित शिव मंदिर, उपनगर नरकटहा के शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में घंटे और ओम नमः शिवाय के नारे गूंजते रहे। पुलिस की व्यवस्था चौकन्नी रही। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में भी भारी भीड़ उमड़ी। कई स्थानों पर मेला और अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया तो अनेक स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया।
Trending Videos