सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   NCC girl students are preparing for the police recruitment exam, dreaming of wearing khaki uniform.

Siddharthnagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा में जुटीं एनसीसी छात्राएं, खाकी का सपना लिए कर रहीं तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
NCC girl students are preparing for the police recruitment exam, dreaming of wearing khaki uniform.
विज्ञापन
सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिदिन बहा रही पसीना
Trending Videos

जून में आयोजित होगी परीक्षा



सिद्धार्थनगर। देश सेवा और खाकी वर्दी पहनने का सपना संजोए एनसीसी की छात्रा इन दिनों पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी में पूरी तरह से जुटी हुई हैं। जून माह में प्रस्तावित पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए छात्रा पढ़ाई के साथ शारीरिक दक्षता पर भी विशेष ध्यान दे रही हैं।



जून माह में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की एनसीसी महिला कैडेट्स अभी से तैयारी में जुट गई है। शिक्षकों के अनुसार, एनसीसी से जुड़ाव ने छात्राओं के भीतर अनुशासन, आत्मविश्वास और देश सेवा की भावना को और मजबूत किया है। रोजाना सुबह दौड़, व्यायाम और ड्रिल के बाद वह घंटों लिखित परीक्षा की तैयारी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं का कहना है कि, पुलिस सेवा में चयन उसका बचपन का सपना है, जिसे पूरा करने के लिए वह प्रतिदिन पसीना बहा रही हैं। छात्राओं के अनुसार, एनसीसी प्रशिक्षण से कठिन परिस्थितियों में खुद को मजबूत बनाए रखने की सीख मिली है, जो पुलिस भर्ती की तैयारी में बेहद सहायक साबित हो रही है। पढ़ाई के साथ समय का सही प्रबंधन कर वह पाठ्यक्रम को दोहराने और मॉक टेस्ट पर भी फोकस कर रही हैं।



-----



बोलीं एनसीसी कैडेट्स



एनसीसी से अनुशासन और आत्मविश्वास मिला है। पुलिस में भर्ती होकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से काम करना चाहती हूं। इसलिए अभी से तैयारी में जुट गई हूं। - रितु



-----

विश्वविद्यालय और एनसीसी के मार्गदर्शन से सही दिशा मिल रही है है।महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाना के लिए पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही हूं। - शालिनी पांडेय

------



खाकी वर्दी पहनकर समाज में बेटियों को सुरक्षित माहौल देना है। इसके लिए रोजाना कड़ी मेहनत और अभ्यास जारी है। साथ ही लिखित परीक्षा के लिए भी पूरी तरह से जुट गई हैं। - खुशी यादव
-------

कोट



छात्राएं रोजाना दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद जैसे खेलों का अभ्यास कर खुद को शारीरिक रूप से फिट रख रही हैं। पढ़ाई के साथ खानपान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया के हर चरण में सफल हो सकें।

- ले. डॉ. प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी, एनसीसी एएनओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed