सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   88 crore rupees received from the government... a bill of 15 crore rupees passed at the last moment.

Siddharthnagar News: शासन से मिले 88 करोड़... अंतिम समय में 15 करोड़ का बिल पास

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
88 crore rupees received from the government... a bill of 15 crore rupees passed at the last moment.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले जिले में बजट खर्च करने की होड़ तेज हो गई है। रविवार अवकाश के बावजूद कलक्ट्रेट स्थित कोषागार और बैंक खुले रहे। वहीं, कुछ सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारी, कर्मचारी कार्य निपटाते देखे गए। कोषागार में रविवार को पीडब्ल्यूडी के 15 करोड़ रुपये समेत अन्य विभागों के बिल पास किए गए। वहीं, शासन ने पीडब्ल्यूडी के 87 करोड़ समेत अन्य विभागों के लिए बजट जारी किया है।
Trending Videos

वित्त वर्ष 2025-26 की विदाई में अब महज दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सरकारी महकमों में बजट को ठिकाने लगाने की होड़ शुरू हो गई है। सरकारी विभागों में बजट का शत-प्रतिशत उपयोग, लंबित फाइलों का निपटारा, निविदाएं जारी करने और खातों का मिलान संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। इनमें कई विभागों में अधिकारी व कर्मचारी आवंटित बजट को 31 मार्च तक खर्च न करने पर हैप्स होने से बचाने के लिए माथापच्ची करते नजर आए। इसके साथ ही वह बैंकिंग और ट्रेजरी में बिल जमा करना और ट्रेजरी द्वारा वाउचर पास करने के कार्य में वह जुटे रहे। इस बीच कई कर्मचारियों के अवकाश भी रद्द कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार को भी जिला कोषागार कार्यालय खुला रहा, जिसमें दिन भर गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed