{"_id":"69adce3cb1e5582fa0098aa1","slug":"a-compromise-was-reached-with-nine-couples-agreeing-to-live-together-again-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154680-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: समझौता से बनी बात, नौ जोड़े दोबारा साथ रहने को राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: समझौता से बनी बात, नौ जोड़े दोबारा साथ रहने को राजी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिला दिवस के अवसर पर जनसुनवाई करके नौ जोड़ों को दोबारा एक कराया गया। यह लोग किन्हीं कारणों से अलग रह रहे थे। समझौता से बात बनी और एक साथ रहने को राजी हो गए। कार्यक्रम में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि जब हम एक महिला को शिक्षित और सशक्त करते हैं, तो हम केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों को बेहतर भविष्य देते हैं। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक तारीख नहीं बल्कि एक विचारधारा है न्याय, समानता, और सशक्तिकरण की। जब महिलाएं अधिकार सम्पन्न बनती है तो समाज प्रगति करता है। महिलाएं विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और पुरुषों से पीछे नही हैं। 8 मार्च हमें यह संदेश देता है कि महिलाओं के बिना विकास अधूरा है, इसलिए हम केवल इस दिन तक सीमित न रहे बल्कि वर्ष के हर दिन महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता के लिए प्रयासरत रहें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ सदर विश्वजीत सौरयान, सीओ बांसी शुबेन्दु सिंह, सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, भूतनाथ गुप्ता, भाग्यवती पांडेय प्रभारी निरीक्षक महिला थाना आदि मौजूद रहे।
Trending Videos