{"_id":"6a776edffb532febcc0ad429","slug":"a-helipad-is-being-prepared-and-waterproof-marquees-have-been-set-up-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-162572-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तैयार हो रहा हेलीपैड, वाटर प्रूफ पंडाल बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तैयार हो रहा हेलीपैड, वाटर प्रूफ पंडाल बनाए गए
Sat, 08 Aug 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को रतन सेन इंटर काॅलेज बांसी में आगमन की तैयारी को लेकर सरकारी अमला शनिवार को सक्रिय रहा। पूरे दिन और रात जनसभा स्थल को सजाने और संवारने का काम काफी तेजी से चलता रहा।
काॅलेज परिसर में वाटर प्रूफ पांडाल बनाए जाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। बगल में राजा रतन सेन डिग्री काॅलेज में हेलीपैड बनाने का काम चल रहा है। हेलीपैड स्थल और सभा स्थल को जोड़ने के लिए एक सड़क बनाई जा रही है। सभा स्थल को जोड़ने वाली बांसी-इटवा सड़क के दोनों तरफ पटरी की साफ-सफाई कर सड़क को गड्ढामुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चल रहे तैयारी का जायजा विधायक जय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने लिया। इसी के साथ ही एसपी अभिषेक महाजन, एडीएम गौरव श्रीवास्तव और सीओ शुभेंदु सिंह ने हेलीपैड स्थल और सभा स्थल पर पहुंचकर चल रहे कार्य का जायजा लिया।