पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A lot of abir-gulal was thrown on Holi, the atmosphere became colorful.

Siddharthnagar News: होली में खूब उड़ाए अबीर-गुलाल, सतरंगी हुई फिजा

Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
A lot of abir-gulal was thrown on Holi, the atmosphere became colorful.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रंगोत्सव के पर्व होली के रंग में पूरा जनपद बुधवार को सराबोर नजर आया। शहर से गांव तक लोग सुबह से शाम तक होली की मस्ती में डूबे रहे। बच्चे पूरे दिन पिचकारी और सिलिंडर वाले रंग से होली खेलते हुए नजर आए। वहीं, बुजुर्ग और अन्य उम्र के लोगों ने अबीर और गुलाल लगा गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी।
वहीं, डुमरियागंज में भगवान नृसिंह की यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ग्रामीण क्षेत्र के जगह-जगह टोली में फगुआ गीत पर लोग झूमते रहे। जनप्रतिनिधि भी होली खेलने में पीछे नहीं रहे। सुबह से शाम तक कार्यकर्ताओं के बीच में जगह-जगह जाकर होली खेली। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

भारतभारी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को होली का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही नगर के विभिन्न मोहल्लों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर रंगों की छटा बिखरी नजर आई। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं। युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर थिरकती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार, नौगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत साहा, सिरवंत, पकड़ी, ससना, पलिया टेकधर आदि गांवों में पारंपरिक रूप से मनाया गया। बुधवार होली के दिन एकत्रित होकर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाया और विलुप्त हो रहे पारंपरिक होली गीत गाते हुए सभी लोग सौहार्द पूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाया। क्षेत्र के साहा स्थित प्रचीन शिव मंदिर पर फगुआ लोकगीत गाए गए। इस अवसर पर उमाकांत शुक्ल, दुर्गेश मिश्र, वंशीधर पाण्डेय, अनन्त शुक्ल, श्रीकांत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, प्रेम और रंगों का त्योहार बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। पकड़ी, धनगढि़या, जखवलिया, बैदौली, रेहरवा, मेहरौली, पिपरी, जम्हिरिया, बभनी बाजार, भटमला, नकाही, बैलिहवा, डबरा, बनगवा, जोगीबारी आदि जगहों पर उल्लास के साथ त्योहार मनाया गया।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम से होली मनाई गई। दोपहर तक लोगों ने समूह में होली खेली।
दोपहर बाद अबीर-गुलाल का टीका लगाकर एक-दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। नगर पंचायत इटवा के प्रमुख चौराहे पर टैंकर में रंगीन पानी भरकर लोग प्रत्येक आने वाले को प्रेशर पाइप से सरोबार करते नजर आए। इन सबकी अगुवाई चेयरमैन विकास जायसवाल, भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी व नगर पंचायत के अधिकांश वार्डों के सभासदों ने की।
इस दौरान भारी संख्या में बारी-बारी से लोगों ने नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय के आवास पर पहुंचकर उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राम निवास उपाध्याय ने भी विधायक माता प्रसाद पांडेय से मिलकर उन्हें अबीर-गुलाल लगाया। इटवा कस्बे के अलावा रंगों का त्योहार होली का खुमार ग्रामीण क्षेत्रों में भी खूब रहा। सड़क पर स्थित बाजारों, चौखड़ा, रगड़गंज, करहिया, बुढऊं, खानकोट सेमरी, खडसरी, मझौवा चौराहा, भटगवा, धोबहा, महादेव, घूरहू, सोहना, बेनीपुर आदि बाजारों और गांवों में भी लोगों ने एक-दूसरे पर रंग डालकर और अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।

तुलसियापुर प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी और इटवा ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली शांतिपूर्ण तरीके से पूरे उत्साह और मस्ती के बीच मनाया गया। रंगों की मस्ती में चूर युवाओं ने बुधवार की सुबह ही सड़कों पर धमाल मचाना शुरू कर दिया। दोपहर तक यह सिलसिला जारी रहा। शाम को इष्ट मित्रों के घर पहुंचकर अबीर लगाया। रंगों की बारिश के बीच दोपहर में ढेबरुआ, कठेला समय माता व शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सभी चौराहों, बाजारों व गांवों में कपड़ा फाड़ होली का भी युवाओं ने जम कर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed