पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ba's daughters will get education till intermediate

Siddharthnagar News: बा की बेटियों को मिलेगी इंटर तक शिक्षा

Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Ba's daughters will get education till intermediate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के अहिरौला में बेटियों को पढ़ाई करने के लिए अब दूसरे स्कूलों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। आठवीं तक पढ़ने वाली बेटियां अब आगे की पढ़ाई भी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पूरी कर सकेंगी। अहिरौला में बन रहे इस विद्यालय में अब आठवीं की जगह 12वीं तक की पढ़ाई और हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। उम्मीद है कि नए सत्र से छात्राएं कस्तूरबा विद्यालय परिसर में रहकर ही कक्षा 12वीं तक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विद्यालय में कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई होगी और कक्षा नौ में 100 छात्राओं का एडमिशन होगा।
बढ़नी ब्लाॅक के भरौली में वर्तमान समय में कस्तूरबा गांधी विद्यालय संचालित है, जहां छात्राओं को आठवीं तक की पढ़ाई के लिए व्यवस्थाएं मिलती हैं। ऐसे में कक्षा नौ की पढ़ाई के लिए छात्रों को बाहर न जाना पड़े।
विज्ञापन

इसके लिए व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं, जिसमें उन्हें रहने के साथ आवासीय सुविधा के अलावा कक्षा नौ की पढ़ाई भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए बढ़नी ब्लॉक के अहिरौला में एकेडमिक ब्लॉक और हॉस्टल का निर्माण कार्य करीब-करीब तैयार हो चुका है। बाउंड्रीवॉल अभी नहीं बना है। करीब 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को उम्मीद है कि नए सत्र से पहले सभी भवन पूरी तरह तैयार कर लिए जाएंगे। इससे आठवीं पास करने वाली छात्राओं को इस नए विद्यालय में एडमिशन मिल सकेगा और उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आएगा।
इस संबंध में बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही विद्यालय संचालन के संबंध में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed