सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A teenager who went to save a boy drowning in a pond also drowned, both died.

Siddharthnagar News: तालाब में डूब रहे बालक को बचाने गया किशोर भी डूबा, दोनों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A teenager who went to save a boy drowning in a pond also drowned, both died.
विज्ञापन
इटवा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव में बुधवार को नहाने गया अंतारू रजा (11) डूबने लगा। उसे देख बचाते के लिए नदी में साहिल रजा (13) भी कूद गया। दोनों डूबने लगे। जबतक गांव के लोग मौके पर पहुंचते दोनों डूब गए। ग्रामीणों में तालाब से दोनों का शव बाहर निकाला। मौत की खबर से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसर गया है। परिवार वालों ने हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, डोकम अमया गांव निवासी मैमुद्दीन का 11 वर्षीय पुत्र अंतारू रजा गांव के पश्चिम एक तालाब में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान वह गहरे गड्ढे में चला गया, जहां वह डूबने लगा। उसे डूबता देख गांव का ही साहिल रजा (13) उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा। बचाने की कोशिश में वह वह भी डूबने लगा। यह देखकर अन्य बच्चे भागकर गांव में पहुंचे और जानकारी दी। जब तक गांव के अन्य लोगों को जानकारी मिली और वे उन्हें बचाने के लिए पहुंचे। तब तक दोनों डूब चुके थे। इसके बाद तालाब से उनका शव बाहर निकाला गया और उसे घर लेकर चले गए। मौत के बाद से गांव में मातम का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने इसकी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि मैं अदालती कार्य के लिए बस्ती में आया हूं। घटना के संबंध में कोई तहरीर परिजनों के द्वारा अभी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed