{"_id":"698e33c72f5065975307b294","slug":"bad-roads-traffic-problems-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153369-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर जगह-जगह पड़े गड्ढों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसमें प्रमुख रूप से धनौरा बुजुर्ग से मुजहाना जाने के लिए बगीचे के पास 50 मीटर सड़क अधूरी छोड़ दी गई है। इस सड़क पर गड्ढों की वजह से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से आए, दिन बाइक सवार और पैदल यात्री हादसे का शिकार हो रहे हैं। कई बार जिम्मेदार विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। छात्र-छात्राओं स्कूल जाने में गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़कों की वजह से आवाजाही प्रभावित हो रही है। गांव के लोगों में सुरेंद्र कुमार मौर्य, मोहन यादव, दिलीप कुमार, मोतीलाल सहित दर्जन भर लोगों ने जिला प्रशासन से इन रास्तों को ठीक करवाने की मांग की है।
Trending Videos
