सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Drains are open at some places and filled with garbage at others, increasing the risk of accidents.

Siddharthnagar News: कहीं खुली तो कहीं कूड़े से पटी नालियां हादसे का बढ़ा खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Drains are open at some places and filled with garbage at others, increasing the risk of accidents.
रेलवे ​स्टेशन की सड़क कट कर नाले में शामिल हो गई। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास की राह पर तेजी से कदम बढ़ा रहे जिले में कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इसके लिए कहीं नाले खोदकर छोड़ दिए गए हैं तो कहीं सड़क खोद दी गई है। कई जगह जल निकासी लाइनें भी आमजन के लिए खतरा बन गई हैं। शहर के अशोक मार्ग की हालत सबसे अस्त-व्यस्त है।
Trending Videos

इसके अलावा रेलवे स्टेशन रोड, बुद्ध विद्या पीठ, खजुरिया मार्ग और अशोक मार्ग समेत कई इलाकों में स्थिति चिंताजनक है। कई जगह नालियों पर ढक्कन न होने से हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक मार्ग पर ऊंचाई को लेकर आपत्ति : अशोक मार्ग पर बन रही नालियों की ऊंचाई पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। सरोजनीनगर के अशोक मिश्रा, लक्ष्मी सिंह और वेदप्रकाश पांडेय का कहना है कि नाली सड़क की ऊंचाई के बराबर बनाई जा रही है, जिससे मोहल्ले का पानी उसमें नहीं जा सकेगा और जलभराव की समस्या बनी रहेगी।
रेलवे स्टेशन के पास खुली नाली से खतरा : शहर के नागरिक विनोद बताते हैं कि रेलवे स्टेशन से सोहांस मोड़ तक कई स्थानों पर नालियों पर ढक्कन नहीं लगे हैं। कुछ जगह सड़क नाली की ओर धंस गई है। रात में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों की भीड़ सड़क किनारे खड़ी रहती है, जिससे गिरने का खतरा बना रहता है।
लखनऊ जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे अनवर ने बताया कि ट्रेन लेट होने पर यात्री चाय आदि के लिए सड़क किनारे खड़े रहते हैं और बगल में खुली नाली होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। बुद्ध विद्या पीठ की बाउंड्री के पास भी नालियों पर ढक्कन नहीं हैं, जिससे छात्र-छात्राओं और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
खजुरिया मार्ग पर नई नाली भी बेअसर : खजुरिया मार्ग पर एक वर्ष पूर्व दोनों ओर नालियों का निर्माण कराया गया था। इसका पानी विकास भवन के पास ओवरब्रिज की ओर निकाला जाना है, लेकिन नाले के ऊपर दुकान लगाने वालों द्वारा कचरा फेंके जाने से निकासी प्रभावित हो रही है।
सिविल लाइंस के दीपक और रवि ने बताया कि कचरे के कारण जगह-जगह पानी जमा हो रहा है, जिससे बरसात में हालात और बिगड़ सकते हैं।ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed