सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Protest against privatization, memorandum submitted

Siddharthnagar News: निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Protest against privatization, memorandum submitted
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश किसान सभा जिला इकाई ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि, स्वास्थ्य, रेलवे, बिजली आदि सार्वजनिक संस्थानों को निजीकरण कर रही है।
Trending Videos

इससे गरीब किसानों और मजदूरों के समक्ष भुखमरी की नौबत खड़ी हो गई है। इसके समाधान को लेकर राष्ट्र व्यापी हड़ताल का किसान सभा समर्थन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्याम लाल वर्मा ने कहा कि चार लेबर कोड कानून और बीवी जीरामजी कानून रद्द करें। मनरेगा कानून वापस लाओ और मजदूरों को 200 दिन का काम तथा मजदूरी 700 रुपये दिया जाए। किसानों को एमएसपी की गारंटी काम के घंटे का न बढ़ाया आठ घंटे ही रखे तथा संविदा कर्मी आशा बहू, रसोइया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 26 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। किसानों को सस्ते दर पर खाद उपलब्ध कराया जाए।
देश की एकता, अखंडता एवं अमन शांति में खलल डालने वाले लोगों पर कार्रवाई हो। ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed