सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Basti Eleven defeated by Siddharthnagar by five wickets

Siddharthnagar News: बस्ती इलेवन को सिद्धार्थनगर ने पांच विकेट से दी शिकस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Basti Eleven defeated by Siddharthnagar by five wickets
विज्ञापन
खैर क्रिकेट ग्राउंड में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में खूब लगे चौके-छक्के
Trending Videos

बस्ती और सिद्धार्थनगर टीम के बीच खेला गया ओपेन वर्ग में मुकाबला
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में चल रही विभिन्न ग्रुप में क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को ओपेन गुप आयु वर्ग में मैच खेला गया। मुकाबले में बस्ती इलेवन टीम को सिद्धार्थनगर टीम ने पांच विकेट से शिकस्त दी।
निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में बस्ती इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती इलेवन की टीम ने सभी विकेट खोकर 19.3 ओवर में 184 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अरुण ने सर्वाधिक 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। मोहम्मद आमिर ने 43, विनय ने 35 और आदर्श पांडेय ने 26 रन बनाए। सिद्धार्थनगर टीम की तरफ से कृष्णा ने तीन विकेट लिए। शमशाद ने दो, यश मिश्रा और अर्जुन साहनी ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

184 रनों के जवाब में उतरी सिद्धार्थनगर की टीम ने 18.2 ओवर में मुकाबले को पांच विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से यश मिश्रा ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। अंश पटेल ने 41, विशाल ने 25 और आयुष ने 23 रन बनाए। बस्ती-11 की तरफ से अथर्व गुप्ता ने दो, अब्दुल ने एक और रुद्र त्रिपाठी ने एक विकेट लिया। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले सिद्धार्थनगर टीम के यश मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजक मंडल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed