सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Waiting for exam results... Students busy preparing for admission

Siddharthnagar News: परीक्षा परिणाम का इंतजार... प्रवेश की तैयारी में जुटे छात्र

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Waiting for exam results... Students busy preparing for admission
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे लगभग 65 हजार विद्यार्थी
Trending Videos

अप्रैल माह में 20 दिन बीता, अब परिणाम को लेकर उत्सुक हैं बच्चे, जिससे बाहर लें सकें प्रवेश
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए जनपद के करीब 65 हजार छात्र-छात्राओं को अब रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम की घोषणा नजदीक आते ही छात्रों और अभिभावकों की चिंता और उत्सुकता दोनों बढ़ गई है। खासकर इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए यह मुख्य है, क्योंकि उन्हें आगे की पढ़ाई और कॅरिअर की दिशा इसी परिणाम पर निर्भर करती है। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्र अभी से प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारी में जुट गए हैं। इससे परिणाम आने के साथ ही बच्चे अच्छे कॉलेज के लिए प्रवेश परीक्षा दे सकें। वहीं, अधिकांश बच्चे तैयारी करने में लग गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मार्च माह में समाप्त हो गई थी। इसके बाद जहां हाईस्कूल के बच्चे अगली की कक्षा या फिर हाईस्कूल के बाद अन्य कोचिंग और शैक्षिक संस्थान में दाखिला के लिए तैयारी में लग गए हैं। वहीं, दूसरी और इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं उच्च शैक्षिक संस्थान में प्रवेश और पढ़ाई के लिए जुट गए हैं। सीबीएसई हाईस्कूल का परिणाम जारी होने के बाद यूपी बोर्ड के बच्चों की उत्सुकता और बढ़ गई है कि जल्द परिणाम आए और कहीं बाहर जाकर दाखिला लें। क्योंकि, समय पर अच्छे कॉलेज में प्रवेश मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के अधिकांश छात्र उच्च शिक्षा के लिए जनपद से बाहर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में दाखिला लेते हैं, जिसके चलते उनकी बेचैनी और भी अधिक बढ़ गई है। कई छात्र संभावित अंकों के आधार पर कॉलेजों और कोर्स का चयन कर रहे हैं। वहीं, अभिभावक भी बच्चों के भविष्य को लेकर विकल्प तलाशने में लगे हैं। दूसरी ओर हाईस्कूल के छात्र भी इंटरमीडिएट में विषय चयन को लेकर असमंजस में हैं और परिणाम के बाद सही निर्णय लेने की तैयारी कर रहे हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके नितिन तिवारी ने बताया कि उन्हें एलएलबी में प्रवेश लेना है। इसमें प्रवेश परीक्षा के साथ ही परिणाम अच्छा हो इस पर निर्भर करता है। अगर परिणाम समय से आ जाता तो अच्छे कॉलेज के लिए प्रयास करते हैं।
वहीं, इंटरमीडिएट के ही छात्र रोहित मिश्र ने कहा कि उन्हें बीएससी करने के लिए वाराणसी जाना है। परिणाम आ जाता तो उसी हिसाब से आगे बढ़ते हैं। ऐसा अनेकों बच्चों की राय है जो परिणाम को लेकर इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जनपद में लगभग 65 हजार छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है, ऐसे में अब सभी की नजरें परिणाम घोषित होने पर टिकी हैं। कोचिंग संस्थानों और स्कूलों में भी इस समय काउंसिलिंग का दौर शुरू हो गया है, जहां छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परिणाम बोर्ड की ओर से जारी किया जाएगा। बाकी हाईस्कूल से 11वीं में जाने वाले बच्चों को जिन्हें यहां प्रवेश लेना है, उन्हें घबराने कोई जरूरत नहीं है। सबका प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed