सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fight between two parties, four injured, one serious

Siddharthnagar News: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल, एक गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, four injured, one serious
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के चंदई में हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Trending Videos

तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के चंदई में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज की है।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चंदई निवासी संतोष कुमार ने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि साढ़े सात बजे उनकी भतीजी निशा ने गांव के चंद्रराम को अपने घर के बाहर खाली जमीन में लगे करेले के पौधे पर पेशाब करने से मना किया। इसी बात को लेकर चंद्रराम, पुजारी, गौरी, गोरे, चिनकू, रवि आदि ने गाली-गलौज करते हुए एक राय होकर, लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, हसिया जैसे घातक हथियारों से लैस होकर प्रार्थी के घर में जबरन घुस आए और मेरे और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की नियत से दौड़ाकर प्राणघातक हमला कर दिया। इसमें संतोष कुमार, बालजी, ज्योति और गीता को गंभीर चोटें आई और संतोष मौके पर ही बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शोहरतगढ़ एसएचओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed