सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP government has failed on every issue of public interest: Mata Prasad

जनहित के हर मुद्दे पर विफल है भाजपा सरकार : माता प्रसाद

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 02 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
BJP government has failed on every issue of public interest: Mata Prasad
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की मंहगाई के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए किए गए मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के हर मुद्दे पर विफल है, सबका साथ, सबका विकास का नारा छलावा साबित हो रहा है। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व पुलिसिया उत्पीड़न के साथ ही पूरे प्रदेश अराजकता का माहौल है। पंपों पर डीजल व पेट्रोल के लिए लंबी कतार लग रही है, रसोई गैस के लिए लोग एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। किसान खेतों की सिंचाई के लिए परेशान हैं।
Trending Videos

सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि मूल्य वृद्धि के साथ अघोषित बिजली कटौती से लोग त्रस्त है। वहीं, नीट परीक्षा पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य अनिश्चित है जबकि लोकतांत्रिक तरीके से समस्याओं के निदान की मांग करने वाले लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के मूल्य वृद्धि को वापस लेने, उपलब्धता सुनिश्चित करने, महंगाई पर अंकुश लगाने, बिजली कटौती बंद करने, पंपों पर ट्रैक्टर व डिब्बे में तेल उपलब्ध कराने और नीट पेपर लीक मामले में दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने 13 बिंदुओं वाले ज्ञापन में किसानों को समय से खाद बीज उपलब्ध कराने, खेत से निकली मिट्टी का किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान विधायक सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी, बांसी चेयरमैन चमन आरा राइनी, मोनू दुबे, कमाल अहमद खान, राम मिलन भारती, धीरेंद्र यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed