{"_id":"6a1dec4a39718e1cdb01e0f0","slug":"the-car-collided-with-the-naib-tehsildars-vehicle-and-the-elderly-man-hit-by-both-died-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159140-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नायब तहसीलदार की गाड़ी से टकराई कार दोनों की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नायब तहसीलदार की गाड़ी से टकराई कार दोनों की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटवा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग स्थित बरगदवा मोड़ पर सोमवार को दो चार पहिया वाहनों की टक्कर के बीच बाइक सवार कोदई (65) गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में नायब तहसीलदार विंद्रेश गुप्ता बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार विंद्रेश गुप्ता सोमवार को तहसील क्षेत्र के एक गांव से इटवा तहसील मुख्यालय लौट रहे थे। बरगदवा भट्ठे के पास स्थित मोड़ पर सामने से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसी दौरान बांसी की ओर से आ रहे बाइक सवार कोदई (65) निवासी ग्राम करबा घाट, थाना बांसी भी वाहनों की चपेट में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर से बचने के प्रयास में नायब तहसीलदार के चालक ने वाहन को खाई की ओर मोड़ दिया। वाहन गड्ढे में गिरने के बजाय सड़क किनारे नीचे लटककर रुक गया, जिससे उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। वहीं, बाइक सवार कोदई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने घटना की जानकारी ली और घायल को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बस्ती जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Trending Videos