सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chief Minister Model Composite School to be built in Karmaha

Siddharthnagar News: करमहा में बनेगा मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट स्कूल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Model Composite School to be built in Karmaha
ऐसा बनेगा स्कूल।
विज्ञापन
गौरी बाजार। ग्राम पंचायत करमहा में 30 करोड़ 23 लाख 57 हजार रुपये की लागत से मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट स्कूल का निर्माण होगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। धन भी अवमुक्त कर दिया गया है। इस स्कूल में प्री प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई होगी। अटल आवासीय विद्यालय की तर्ज पर बन रहे इस स्कूल में विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल की भी सुविधा होगी।
Trending Videos

विद्यालय निर्माण के लिए भूमि का चिह्निकरण प्रशासन ने कुछ माह पहले ही किया था। ब्लाॅक मुख्यालय से आठ किमी दूर ग्राम पंचायत करमहा में 10 एकड़ जमीन मिलने पर शासन स्तर से कवायद शुरू की गई। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी की पहल पर 28 मार्च को महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक को इस बावत निर्देश जारी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के निर्माण की कुल अनुमानित लागत 3023.57 लाख रुपये बताई गई है। शासन से धन अवमुक्त करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed