सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Courage was honored, intentions strengthened

Siddharthnagar News: हाैसले को मिला सम्मान, मजबूत हुए इरादे

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Courage was honored, intentions strengthened
सम्मानित की गईं महिलाएं।
विज्ञापन
देवरिया। अपनी मेहनत से विभिन्न क्षेत्रों में अलग मुकाम हासिल करने वाली जिले की 100 महिलाओं को अमर उजाला की तरफ से प्रथमा सम्मान दिया गया। चिकित्सा, शिक्षा, स्वरोजगार और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन महिलाओं ने आगे भी अपने कार्य से जिले को विशिष्ट पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया। कसया रोड स्थित होटल एमराल्ड सफारी में अमर उजाला की ओर से आयोजित इस “प्रथमा सम्मान समारोह” का उद्घाटन सीडीओ राजेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर श्रुति शर्मा, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, नीरज वर्मा समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos

सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम को महिला सशक्तिकरण अभियान को आगे बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने कहा कि महिलाएं लगातार खुद को साबित कर रही हैं। मेडिकल और इंजीनियरिंग के अलावा लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के परिणाम में भी पहले 10 में लड़कियों का दबदबा है। यह बता रहा है कि तेजी से समाज में महिलाओं की स्थिति मजबूत हो रही है।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कहा कि महिलाएं अब खुलकर अपनी बात रखने लगी हैं। अब वह रिमोट से कंट्रोल नहीं हो रही है, बल्कि खुद निर्णय ले रही हैं। यही बदलाव सही अर्थ में सशक्तिकरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed