{"_id":"69bc436f0562aa23d40be8e4","slug":"damaged-bridge-poses-traffic-problems-risk-of-accidents-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155240-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: क्षतिग्रस्त पुल से आवागमन में परेशानी, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: क्षतिग्रस्त पुल से आवागमन में परेशानी, हादसे का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। धनौरा बुजुर्ग के पूर्व दिशा में बना पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को हर पल हादसे की आशंका रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल से टीसम, बरगदवा, रोइनिहवा, गुलरी, महादेव सहित, तुलसीपुर होते हुए गांव के सैकड़ों लोग शोहरतगढ़ तहसील के लिए निकलते हैं। पुल की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, पुल की कमजोर तथा पंखी टूटे होने से नाले में गिरने का डर बना रहता है, जिससे लोग काफी सावधानी के साथ पुल पार करते हैं। उनका कहना है कि पुल लंबे समय से खराब स्थिति में है लेकिन अबतक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। क्षेत्र के गौरी शंकर, बबलू, हरगोविंद और राधेश्याम सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से पुल की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
Trending Videos