सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women made aware about safety

Siddharthnagar News: सुरक्षा के प्रति महिलाओं को किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Women made aware about safety
विज्ञापन
बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरदही नानकार में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
Trending Videos

एसआई दीनदयाल सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम उनकी जागरूकता है। उन्होंने बताया कि यदि महिलाएं अपने अधिकारों और कानून की जानकारी रखेंगी तो वे किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध का मजबूती से सामना कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचना जरूरी है। साथ ही उन्होंने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों का निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साइबर अपराधों पर चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या लालच में आकर अपनी निजी जानकारी साझा करना खतरनाक हो सकता है।
इस अवसर पर हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, आरक्षी रणजीत यादव, महिला आरक्षी चांदनी मिश्रा सहित महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed