सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand for culvert on the under-construction national highway

Siddharthnagar News: निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग में पुलिया की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for culvert on the under-construction national highway
विज्ञापन
उसका बाजार। सिद्धार्थनगर-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 के बाईपास निर्माण कार्य के दौरान उसका बाजार नगर पंचायत के कांशीराम नगर, आंबेडकरनगर, रामनगर, कृष्णानगर वार्ड में मुख्य जल निकासी नाले को बंद किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न होने की आशंका है।
Trending Videos

सभासद प्रमिला देवी, प्रतिनिधि अभिषेक त्रिपाठी, कल्लू पासवान, दिलीप, अयोध्या साहू ने जिलाधिकारी से जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है। सभासदों की आशंका पर सहमति जताते हुए डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने अंडर बाईपास बनवाने के लिए अधिकारियों को जांच कर स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रभावित वार्ड के सभासदों ने शिकायत की है कि बाईपास निर्माण होने से नाला अवरुद्ध हो जाएगा और पूरे वार्ड में बारिश के मौसम में पानी जमा होने से जनजीवन और मुख्य फसल भी प्रभावित होगा। बाईपास निर्माण के कारण वार्ड के प्रमुख रास्ते भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद ने जिलाधिकारी से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए पुराने जल निकासी नाले पर पुलिया का निर्माण कराया जाए तथा दोनों प्रभावित रास्तों पर अंडरपास बनाया जाए, ताकि जल निकासी बाधित न हो और लोगों की आवाजाही सुचारु बनी रहे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में हालात गंभीर हो सकते हैं। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed