{"_id":"69d3fac10aa87400c0003623","slug":"demanded-removal-of-temporary-barricades-from-roadways-intersection-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156169-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोडवेज चौराहे से अस्थाई बैरिकेडिंग हटाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोडवेज चौराहे से अस्थाई बैरिकेडिंग हटाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। व्यापार मंडल अध्यक्ष और नामित सभासद घनश्याम जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपकर कस्बे के रोडवेज चौराहा पर लगाई गई अस्थाई बैरिकेडिंग को हटाने और ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
घनश्याम जायसवाल ने कहा कि जनहित में बस स्टेशन तिराहा पर माघ मेला के समय डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती और हॉस्पिटल को आने-जाने वाली छोटी-बड़ी सभी प्रकार की गाड़ियों के लिए लगाई बैरिकेडिंग और वैकल्पिक व्यवस्था, वाहनों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। इससे व्यापारियों का व्यवसाय व जीविका भी प्रभावित है।
बांसी बस स्टेशन तिराहे पर कार्यरत पीआरडी और होमगार्ड की निष्क्रियता, यातायात पुलिस की व्यवस्था न रहने, टर्न के लिए कोई गोलंबर न होने से यातायात बाधित हो जाता है। यदि तिराहे पर एक छोटा सा गोलंबर का निर्माण और पीआरडी व होमगार्ड के स्थान पर यातायात पुलिस की व्यवस्था कर दी जाए तो यातायात सुगम, सुरक्षित होगा और जाम भी नहीं लगेगा। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस अधीक्षक से मांगें अविलंब पूरा करने की आवाज उठाई है।
Trending Videos