सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   District Rural Development Training Institute to be built in Hata, Kushinagar

Siddharthnagar News: कुशीनगर के हाटा में बनेगा जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
District Rural Development Training Institute to be built in Hata, Kushinagar
विज्ञापन
देसही देवरिया। देसही देवरिया स्थित जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान से कुशीनगर अब अलग हो जाएगा। कुशीनगर के हाटा के पास जिला प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाने के प्रस्ताव की शासन स्तर से प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इससे जिले के प्रशिक्षण केंद्र पर भार कम होगा और प्रशिक्षण को गति मिलेगी।
Trending Videos


कुशीनगर जिला बनने के बाद भी वहां के सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्मिकों, जनप्रतिनिधियों एवं योजनाओं के लाभार्थियों का आवासीय प्रशिक्षण देसही देवरिया स्थित जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर होता चला आ रहा है। कुशीनगर में जिला प्रशिक्षण संस्थान नहीं है। पिछले साल पडरौना से करीब पांच किलोमीटर पूरब भूमि चिह्नित कर प्रशिक्षण संस्थान बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। लेकिन, भूमि सीलिंग की होने की वजह से प्रस्ताव वापस हो गया। बाद में हाटा तहसील के सिरसिया गांव स्थित 1.850 हेक्टेयर सरकारी खाली पड़ी भूमि को चिह्नित कर प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया। 23 मार्च को शासन स्तर से प्रस्ताव को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इस बात की जानकारी कुशीनगर के डीएम कार्यालय से देवरिया जिले को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed