{"_id":"69bc431bb331efed84081434","slug":"every-wish-is-fulfilled-by-visiting-supadeurali-mata-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155244-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सुपादेउराली माता के दर्शन से पूरी होती हर मनोकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सुपादेउराली माता के दर्शन से पूरी होती हर मनोकामना
विज्ञापन
पड़ोसी देश के नेपाल के सुपादेवउराली मंदिर में लोग दर्शन करते श्रद्धालु। स्रोत विज्ञप्ति
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नेपाल के अर्घाखाची जिले में स्थित सुपादेउराली मंदिर काफी प्रसिद्ध है। मान्यता है कि माता के दर्शन करने मात्र से हर मनोकामना पूरी होती है। माता के दर्शन के लिए प्रदेश के अनेक जिले के लोग पहुंचते हैं। नवरात्र में काफी भीड़ उमड़ती है।
सूपादेउराली माता मंदिर एक अत्यंत प्रसिद्ध और जागृत हिंदू तीर्थ स्थल है। यह मंदिर अपनी धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता के लिए जाना जाता है। मां सुपा देउराली (दुर्गा माता का स्वरूप) का दर्शन करने के लिए प्रतिदिन नेपाल सहित सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बस्ती, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, गोंडा से श्रद्धालु पहुंचते हैं। भारतीय श्रद्धालुओं को यहां पहुंचने के लिए सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी व खुनुवां सीमा पहुंचकर नेपाल में प्रवेश कर जा सकते हैं।
-- -
श्रद्धालु मन्नत के रूप में बांधते हैं धागा
यह मंदिर अर्घाखांची जिले के संधिखर्क नगरपालिका के नरपानी में स्थित है, जो लगभग 4,500 फीट (1,370 मीटर से अधिक) की ऊंचाई पर पहाड़ियों के बीच स्थित है। यह मंदिर चारों तरफ हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा है और पास में एक झरना भी है, जो इसे एक बेहतरीन दर्शनीय स्थल बनाता है। सुपा देउराली माता का मंदिर आस्था, विश्वास और प्राकृतिक सुंदरता का एक अनूठा संगम है। इस मंदिर में श्रद्धालु मन्नत के रूप में धागा बांधते हैं। मन्नत पूरी होने के बाद विशेष पूजा करते हैं।
-- -
मंदिर से जुड़ी है कहानी
कहा जाता है कि जब एक ''''लाहुरे'''''''''''''''' (भारतीय सेना का सैनिक) युद्ध के लिए जा रहा था। उसने मन्नत मांगी थी कि अगर वह सुरक्षित लौटा तो मंदिर में सोने की जंजीर चढ़ाएगा। मिशन में सफल होने के बाद वह मन्नत भूल गया। तब देवी की दिव्य शक्ति ने उसे मंदिर तक खींचा और उसे चट्टान के बीच में ही पत्थर की मूर्ति के रूप में स्थिर कर दिया, जिसे आज भी देखा जा सकता है। तभी से इस मंदिर पर दर्शन करने के लिए लोगों की आस्था बढ़ती चली गई।
Trending Videos