{"_id":"6a29c8de960bc72bab0bdeec","slug":"examinees-grappling-with-questions-on-identifying-family-relationships-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159564-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: परिवारिक रिश्तों की पहचान के प्रश्न को सुलझाने में उलझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: परिवारिक रिश्तों की पहचान के प्रश्न को सुलझाने में उलझे परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
शहर के पुरानी नौगढ़ में स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा देरक बा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस की आरक्षी भर्ती परीक्षा जिले के नौ केंद्रों पर आयोजित हुई, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट करते रहे निगरानी
हर केंद्रों के बाहर सुरक्षा का पुख्ता का इंतजाम, गेट पर आधार सत्यापन के बाद मिला प्रवेश
सिद्धार्थनगर। पुलिस की आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 बुधवार को सकुशल संपन्न हो गई। जिले के नौ केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। आंकड़ों के मुताबिक दोनों पाली में पहले दिन 7440 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 1621 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि तर्कशक्ति और परिवार के रिश्तों से जुड़े सवाल को सुलझाने में परेशान होना पड़ा।
स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी ने अभ्यर्थियों की गेट पर चेकिंग की गई। इसके बाद एक-एक करके उन्हें प्रवेश दिया गया। प्रवेश के दौरान आधार सत्यापन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से जांच की गई। तय समय पर प्रश्नपत्र का वितरण हुआ और उत्तर पुस्तिका जमा कराई गई। डीएम शिवशरण्प्पा जीएन और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके जायजा लिया। वहीं, सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीम केंद्रों का भ्रमण करके जायजा लेती रही।
जिले में विभाग में आरक्षी पद पर हो रही तीन दिवसीय परीक्षा के आखिरी दिन बुधवार को सभी नौ केंद्रों पर बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका, बुद्ध विद्यापीठ इंटर काॅलेज बर्डपुर, जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई, जवाहर लाल नेहरु स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़, मुस्लिम इंटर काॅलेज महदेईया, रतनसेन इंटर काॅलेज बांसी, शिवपति इंटर कॉलेज और शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़, तिलक इंटर कॉलेज बांसी को सेंटर पर परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले ही बच्चे पहुंच गए थे। बैग आदि जाम करने के बाद प्रवेश के लिए लाइन में लग गए। इसके बाद गेट पर आधार सत्यापन और प्रवेश पत्र की जांच के बाद प्रवेश दिया गया। दोनों पाली में 7440 बच्चे पंजीकृत थे। बताया जा रहा है कि 1621 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्पेशल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तय समय पर परीक्षा शुरू हुई, जहां केंद्र पर सुरक्षा और चेकिंग होती रही। वहीं, बीच- बीच में स्पेशल मजिस्ट्रेट निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
-- -
बोले परीक्षार्थी
पुलिस परीक्षा के पूछे गए प्रश्नों में गणित कलकुलेट के प्रश्न टफ थे। बाकी सारे प्रश्न बेहतर थे। बेहतर अंक प्राप्त होगा।
शिवम कुमार, कुशीनगर
-- -
परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न बहुत ही अच्छा आया था। अन्य प्रश्न विज्ञान व रेखागणित के भी प्रश्न अच्छा था। बेहतर पेपर हुआ है।
ओमकार गिरी, कुशीनगर
-- -
परीक्षा में पूछे गए सवाल में कुछ विज्ञान के प्रश्नों को हल करने में दिक्कत हुई। सामान्य ज्ञान, गणित सहित सारे सवाल बेहतर थे।
सागर वर्मा छात्र, महराजगंज
-- -
पुलिस परीक्षा में पूछे गए, परिवार की रिश्तों की पहचान के प्रश्न से सुलझाने का उत्तर देने परेशानी हुई। अन्य प्रश्नों बहुत अच्छे आए थे।
- कुंवर अक्षय सिंह, आंबेडकर नगर