सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   FIR registered against five people, including the village head, for rioting and assault.

Siddharthnagar News: ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर बलवा और मारपीट का प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five people, including the village head, for rioting and assault.
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैना में ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुरैना गांव निवासी इरशाद एवं अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान हबीबुर्रहमान द्वारा मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम एवं लोकपाल से शिकायत की। शिकायत की जांच के लिए आठ जून को जांच अधिकारी पंचायत भवन पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरशाद का आरोप है कि जांच के दौरान ग्राम प्रधान हबीबुर्रहमान अपने समर्थकों के साथ पंचायत भवन पहुंचे और शिकायत से नाराज होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा, सरिया, हॉकी तथा अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इसमें इरशाद सहित रिजवान अहमद, इरफान अहमद, शकील, शहबाज, सादाब अहमद, अबुजर, अबु हुवैदा, अबु हुरैरा, रेहान अहमद तथा फहद समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस घटना का वीडियो भी मौजूद है। साथ ही आरोपियों द्वारा अब भी जानमाल की धमकी दी जा रही है।
थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान हबीबुर्रहमान समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed