सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fed up with harassment, girl leaves computer class, FIR registered against accused

Siddharthnagar News: छेड़खानी से तंग युवती ने छोड़ दिया कंप्यूटर क्लास, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fed up with harassment, girl leaves computer class, FIR registered against accused
विज्ञापन
मदनपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की छेड़खानी से तंग आकर कंप्यूटर कोर्स कर रही युवती ने क्लास जाना छोड़ दिया है। आरोप है कि युवक ऑटो से जाते समय अक्सर युवती को रास्ते में रोक कर प्रेम का इजहार करता है। कभी गिफ्ट देने का प्रयास करता है। युवती उसकी बात नहीं मानती तो अब धमकी दे रहा है। इस मामले में पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

युवती की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी कंप्यूटर कोर्स करती है। घर से कंप्यूटर सेंटर तक ऑटो से आती-जाती है। देवकली जयराम गांव निवासी विवेक यादव जबरन कभी ऑटो को रास्ते में रोक देता है तो कभी वह भी उसी में सवार होकर बेटी के साथ अश्लील हरकत करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। वह कई बार जबरन गिफ्ट देने का प्रयास करता है। युवक की हरकत से तंग आकर बेटी ने कंप्यूटर क्लास जाना ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवक उसके घर पहुंचा और पूरे परिवार को मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक विवेक यादव निवासी देवकली जयराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
इस संबंध में सीओ हरिराम यादव ने कहा कि घटना की जानकारी है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed