फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Former mayor goes missing in Nepal forest; motorcycle recovered.

Siddharthnagar News: नेपाल में पूर्व मेयर जंगल में लापता, बाइक बरामद

Sat, 08 Aug 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Former mayor goes missing in Nepal forest; motorcycle recovered.
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा से लगे कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा नगर पालिका के पूर्व मेयर किरण सिंह (65) शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से लापता हैं। वह घर से जंगल क्षेत्र में निर्माणाधीन कृषि फार्म की ओर जाने के लिए निकले थे। उनकी बाइक तौलिहवा से करीब आठ किलोमीटर दूर पूर्व-पश्चिम राजमार्ग से अलग जंगल क्षेत्र में खड़ी मिली है। इसके बाद से नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूर्व मेयर शुक्रवार सुबह कपिलवस्तु नगरपालिका-3 स्थित अपने घर से निकले थे। उनका जंगल क्षेत्र में मछली पालन के तालाब और मुर्गी पालन के लिए फार्म तैयार हो रहा है। बताया जा रहा है कि वह इसी फार्म का जायजा लेने के लिए वहां गए थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

जिस बाइक से सिंह निकले थे वह जंगल क्षेत्र में मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में सघन तलाश शुरू कर दी। यह क्षेत्र कपिलवस्तु और अर्घाखांची जिलों की सीमा के पास स्थित है। नेपाल पुलिस के कार्यवाहक प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक दीपक कुंवर के अनुसार शनिवार को भी 80 से अधिक पुलिसकर्मियों को तलाश अभियान में लगाया गया है। स्थानीय लोगों को मिलाकर 100 से अधिक लोग जंगल क्षेत्र में खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed