{"_id":"69e1544c0ed38659bd03b42d","slug":"gold-crosses-rs-15-lakh-mark-yet-demand-rises-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-156691-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 1.5 लाख रुपये के पार पहुंचा सोना, फिर भी बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 1.5 लाख रुपये के पार पहुंचा सोना, फिर भी बढ़ी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अक्षय तृतीया से पहले सराफा बाजार में सोने की मांग में कमी नहीं आई है। सोना-चांदी रिकॉर्ड महंगे हैं, लेकिन खरीदारी का उत्साह कम नहीं हुआ है।
पिछले साल जहां अक्षय तृतीया पर सोना करीब 70 हजार प्रति 10 ग्राम के आसपास था, इसी बीच बाजार में सोने के दाम भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। फिलहाल 24 कैरेट सोना करीब 15,400 रुपये, 22 कैरेट 14,100 और 18 कैरेट 11,550 रुपये प्रति ग्राम के आसपास बिक रहा है, जिससे ग्राहकों का रुझान हल्के और किफायती गहनों की ओर और बढ़ गया है।
बदले ट्रेंड, हल्के डिजाइन और मजबूत निवेश भरोसे ने इस बार के बाजार को नई दिशा दे दी है। जहां कीमतें ऊंची हैं, लेकिन ग्राहकों का विश्वास उससे भी ऊंचा देखा जा रहा है।
शहर के लुंबिनी मार्ग पर स्थित ज्वेलरी मार्केट के साथ ही कपड़े वाली गली, बेलहिया चौराहे और बांसी, इटवा, डुमरियागंज, शोहरतगढ़, बढ़नी आदि बाजारों में अक्षय तृतीया को लेकर काफी तैयारी की जा रही है। दुकानों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के उपाय भी किए जा रहे हैं। कुछ दुकानों पर ऑफर भी लांच किए जा रहे हैं, जिसमें ग्राहकों को उपहार, लकी ड्रॉ जैसे उपाय आजमाए जा रहे हैं।
स्थानीय सराफा कारोबारियों के मुताबिक, त्योहार से पहले ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। शाम होते-होते दुकानों पर अच्छी भीड़ दिख रही है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए लोग बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। कोई छोटे सिक्के ले रहा है तो कोई हल्के गहनों से परंपरा निभा रहा है।
हल्के गहनों की मांग तेज : सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष मिट्ठू लाल कसौधन ने बताया कि इस बार भारी गहनों की बिक्री में करीब 25-30 प्रतिशत तक कमी आई है, लेकिन हल्के और डिजाइनर ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ी है। ग्राहक अब ऐसा गहना चाहते हैं जो रोज पहन सकें। वहीं, एक ग्राहक ने कहा कि कीमतें ज्यादा हैं लेकिन अक्षय तृतीया पर कुछ न कुछ खरीदना जरूरी लगता है, इसलिए हल्का गहना ले रहे हैं।
सराफा व्यापारी अभिषेक अग्रहरि बताते हैं कि बाजार में इस बार फ्यूजन ज्वेलरी का खास क्रेज है। पारंपरिक लुक के साथ मॉडर्न डिजाइन लोगों को भा रहा है।
Trending Videos