सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Husband and wife seriously injured in a fight over enmity

Siddharthnagar News: रंजिश में मारपीट, पति-पत्नी गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife seriously injured in a fight over enmity
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बोहली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि पति का इलाज जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित रामप्रसाद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार शाम उसके पटीदारों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके पिता तड़कू यादव, मां हिमा कुमारी और बहन लीलावती पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी शोहरतगढ़ ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में हिमा कुमारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
Trending Videos

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बोहली निवासी रामफेर यादव, दुर्गा प्रसाद उर्फ थारू, राजेंद्र, सुभावती, रीना, नीतू और चनराही के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शोहरतगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed