{"_id":"69e15434c1bc59b6c0090ee5","slug":"make-a-complaint-over-the-phone-and-the-problem-will-be-resolved-within-30-minutes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-156693-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फोन पर करें शिकायत, 30 मिनट में होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फोन पर करें शिकायत, 30 मिनट में होगा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बिजली निगम ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। उपभोक्ता अब फोन के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने के 30 मिनट के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए बिजली विभाग ने अहम कदम उठाया है। अब निगेटिव बैलेंस के कारण बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए उपभोक्ताओं को भटकना नहीं पड़ेगा। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार का कहना है कि सभी उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लें, जिससे दिन प्रतिदिन की बिजली की खपत पर नजर रखें और निगेटिव बैलेंस होने से बचे, साथ ही उपभोक्ता अपने बिजली के बिल की जानकारी नियमित रूप से एप के माध्यम से प्राप्त करते रहे।
उपभोक्ता स्मार्ट मीटर पर की जाने वाली गलत अफवाहों पर ध्यान न दें। बताया कि जिले स्तर पर विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जो रिचार्ज के बाद भी समय पर आपूर्ति बहाल न होने की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेगी।
Trending Videos