सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenage girl burns to death in fire

Siddharthnagar News: आग से झुलसी किशोरी, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl burns to death in fire
विज्ञापन
भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र केवटली नानकार गांव के टोला नौडीहवा में बृहस्पतिवार को शाॅर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इस हादसे में आग की चपेट में आने से 16 वर्षीय गायत्री वर्मा बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के केवटली नानकार गांव के टोला नौडीहवा निवासी भगवानदीन की 16 वर्षीय पुत्री गायत्री वर्मा जो धूपा देवी इंटर काॅलेज पिरैला की इंटर की छात्रा थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास घर में सो रही थी। बताया जा रहा है कि वहीं, पास में दीवार में लगे बोर्ड में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे बोर्ड पास में लगा होल्डर, बिस्तर और लकड़ी की चौकी जलने लगी। इसकी चपेट में किशोरी भी आ गई। उसकी मां गांव में किसी काम से गई थी। बहन की चीखने की आवाज सुनकर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए और आग बुझाई, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम गई थी, लेकिन घर वाले कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed