सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If the bus service starts, people will get convenience.

Siddharthnagar News: बस सेवा शुरू हो तो लोगों को मिले सहूलियत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
If the bus service starts, people will get convenience.
विज्ञापन
शोहरतगढ़/ खुनुवां। खुनुवां जाने वाली रोडवेज बस दो साल बंद है। यह बस अब बस्ती से शोहरतगढ़़ तक ही चल रही है, जिससे लोगों को प्राइवेट वाहन से सफर करना पड़ रहा है। इससे जहां अधिक किराया देने से लोगों की जेब पर बोझ पड़ रहा है। वहीं, सहूलियत ये सफर भी नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने बस सेवा बहाल करने की मांग की है।
Trending Videos


खुनुवां नेपाल सीमा पर स्थित है। यहां पर आने-जाने की सुविधा केवल सड़क मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में नेपाल और आसपास के गांवों के लोग जिला मुख्यालय, शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के साथ बस्ती, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच सहित महानगरों तक आते-जाते हैं। शोहरतगढ़ से खुनुवां मार्ग पर लगभग दो साल से रोडवेज सेवा बंद होने से लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, खुनुवां से शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर से होते हुए बांसी और बस्ती तक रोडवेज सुबह जाती थी। दोपहर बाद बस्ती से खुनुवां जाती थी। लेकिन, दो साल यह सेवा बंद है। इसी तरह गोरखपुर से खुनुवां की बस सेवा 10 साल से बंद है। क्षेत्र के फौजदार, रफीक, रमेश, अजीत, मनोज आदि ने बताया कि खुनुवां से बस सेवा बंद होने से प्राइवेट वाहन मनमाना किराया वसूल रहे हैं। रोडवेज से शोहरतगढ़ तक 10 रुपये किराया है। प्राइवेट वाहन 9 किमी का 30 से 35 रुपया ले रहे हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर जिले में ग्रामीण यात्रियों को सस्ती और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अहम पहल की जा रही है। जिले के तीन प्रमुख रूटों पर जल्द ही मुख्यमंत्री जनता सेवा (कम किराया) बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े सिद्धार्थनगर से शोहरतगढ़, खुनुवां, नेपाल बॉर्डर रूट अब भी इस योजना पर कोई बस चलाने की घोषणा नहीं हुई है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में निराशा है।
खुनुवां व्यापार संगठन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, महामंत्री सचमुच त्रिपाठी, समाजसेवी आदित्य प्रकाश मिश्र, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ डाॅ. पवन कुमार मिश्रा, श्याम लाल यादव, प्रभु दयाल गुप्ता, कृष्ण कुमार मिश्र, राजीव श्रीवास्तव, शमीम अहमद ने कहा कि जहां एक ओर ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं, भारत-नेपाल सीमा से सटे खुनुवां बॉर्डर रूट को मुख्यमंत्री जनता सेवा बस योजना से बाहर रखा जाना, स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय है। जो रोडवेज बसें चल रहीं थीं, उन्हें भी बंद कर दिया गया।
इस संबंध में एआरएम सिद्धार्थनगर डिपो वीके गंगवार ने बताया के सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद बस का संचालन के लिए पत्राचार किया जाएगा।
---

बोले लोग
खुनुवां में जो रोडवेज बस आ रही थी, वह बंद कर दी गई है। इससे आने-जाने बहुत दिक्कत हो रही है। प्राइवेट वाहन संचालक मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं।
श्यामलाल यादव, स्थानीय
---

दो साल से बस की सेवा बंद है। जो बस खुनुवां तक आ रही थी, वह अब शोहरतगढ़ तक आ रही है। वहीं से सुबह चलती है। शोहरतगढ़ तक पहुंचने में तीन गुना किराया देकर पहुंचना पड़ता है।
विशुन देव चौरसिया, स्थानीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed