सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Instructions given to police station in-charges, any kind of negligence in crime control is unforgivable

Siddharthnagar News: थानेदारों को दिए निर्देश, अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to police station in-charges, any kind of negligence in crime control is unforgivable
पुलिस लाइन सभागार में बैठक करते एसपी डॉ. अ​भिषेक महाजन। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइन लाइन सभागार में सोमवार देर शाम क्राइम मीटिंग हुई। इसमें थानेवार लंबित मामलों की समीक्षा की गई और त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया। अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों पर कार्रवाई के दिशा- निर्देश थानेदारों को दिया गया। एसपी ने कहा कि कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending Videos

एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने अपराध गोष्ठी की शुरुआत सैनिक सम्मलेन से की। इसके बाद त्यौहार रमजान ईद-उल-फितर के दृष्टिगत कृत कार्रवाई की समीक्षा तथा शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, आपरेशन त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता के निर्देश दिए। इसके अलावा साइबर अपराध के रोकथाम संबंधी प्रचार-प्रसार, आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिह्नित अभियोगों की समीक्षा, संपत्ति व महिला उत्पीड़न संबंधित पंजीकृत अभियोगों में कार्रवाई करने के लिए कहा। गुमशुदा, लापता व बरामदगी के लिए शेष बच्चों की बरामदगी के संबंध में की गई कार्रवाई तथा लंबित मुकदमों में एकत्रित साक्ष्य एवं गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद व सभी सीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed