सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Laborer returning from Mumbai to Siddharthnagar dies on the way, body found in Chivki

Siddharthnagar News: मुंबई से सिद्धार्थनगर लौट रहे मजदूर की रास्ते में मौत, छिवकी में मिला शव

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Laborer returning from Mumbai to Siddharthnagar dies on the way, body found in Chivki
विज्ञापन
प्रयागराज। मुंबई में रहकर मजदूरी करने वाले राम गोविंद (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई के निधन की सूचना मिलने पर गांव लौट रहे थे, लेकिन छिवकी रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास उसका शव मिला।
Trending Videos


सिद्धार्थनगर के धौरहरा थाना क्षेत्र के लटेरा गांव निवासी राम गोविंद परिवार के साथ मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। परिजनों के मुताबिक, एक सप्ताह पहले छोटे भाई के निधन की सूचना मिलने पर उन्होंने दो अप्रैल को मुंबई से ट्रेन पकड़ी थी। पत्नी गीता देवी ने बताया कि दो अप्रैल की देर रात तक उनकी परिवार से बातचीत हुई, लेकिन उसके बाद अचानक संपर्क टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रयागराज की जीआरपी नैनी को तीन अप्रैल को आउटर सिग्नल के पास एक लावारिस शव मिला। जीआरपी छिवकी पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। सफर के दौरान उसके ट्रेन से गिरने की आशंका जताई गई है। तलाशी के दौरान मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने सिद्धार्थनगर में सूचना दी।
सूचना मिलने पर मंगलवार को पत्नी गीता देवी, बेटी शिवांगी और बेटे अनूप व रितेश मोर्चरी पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक की पहचान राम गोविंद के रूप में की। मजदूर की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर सिद्धार्थनगर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article