{"_id":"6a776ef64f1cfa5ce1037f67","slug":"lineman-assaulted-for-cutting-tree-branch-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162588-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पेड़ की डाल काटने पर लाइनमैन से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पेड़ की डाल काटने पर लाइनमैन से मारपीट
Sat, 08 Aug 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढेबरुआ। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बोहली स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन बनवारी ने खरिकौरा गांव के एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लाइनमैन के अनुसार गांव में हाईवोल्टेज तार पर पेड़ की डाल लटक रही थी। इससे बिजली आपूर्ति के दौरान हादसे की आशंका बनी हुई थी। वह पेड़ की डाल काट रहे था। आरोप है कि खरिकौरा गांव निवासी एक व्यक्ति वहां पहुंच गया और डाल काटने को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि बात बढ़ने पर व्यक्ति ने लाइनमैन के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
इस संबंध में शोहरतगढ़ एसएचओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि लाइनमैन की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में शोहरतगढ़ एसएचओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि लाइनमैन की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन