{"_id":"69c6cb6398efefcb00044987","slug":"live-review-of-the-arrangements-of-the-cowshed-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155664-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गोशाला की व्यवस्था का जिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गोशाला की व्यवस्था का जिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जनपद के नगर पंचायत कपिलवस्तु अंतर्गत वार्ड नंबर 13 कृष्णा नगर (टोला मदारीपुर) स्थित अस्थाई गोशाला में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण कर पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने गोवंश को गुड़ और केला खिलाकर सेवा भाव का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने गोशाला में साफ-सफाई, चारे-पानी, शेड व्यवस्था और पशुओं के स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गोवंश की देखभाल में लापरवाही न बरती जाए।
पशुओं को नियमित रूप से पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही रिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, समय-समय पर कीटाणुनाशक छिड़काव कराने और पशु चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए।
Trending Videos