{"_id":"698b86e48d2983f512077309","slug":"manoj-murder-case-10000-reward-on-main-accused-police-crackdown-intensified-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-153249-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज हत्याकांड : मुख्य आरोपी पर 10 हजार का इनाम, पुलिस की दबिश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज हत्याकांड : मुख्य आरोपी पर 10 हजार का इनाम, पुलिस की दबिश तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के बनोहिया बुजुर्ग गांव में मनोज कुमार गौतम की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिओम की गिरफ्तारी के लिए दबिश बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
वारदात के बाद से आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है, जबकि एक महिला सहित चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनाम की घोषणा के बाद पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
बता दें कि क्षेत्र के बनोहिया बुजुर्ग गांव निवासी मनोज कुमार गौतम दूध बेचने के लिए जाने के दौरान हत्या कर दी गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मच गया था। हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिओम को घटना का मास्टरमाइंड बताया है। हालांकि, वह वारदात के बाद से फरार चल रहा है। इनाम घोषित कर बढ़ाई गई सख्ती मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में तेजी लाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने हरिओम पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि मुख्य आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की कई टीम में लगी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
यह था ममाला : खेसरहा थाना क्षेत्र के बनोहिया बुजुर्ग गांव निवासी मनोज कुमार गौतम (33) की शनिवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि करीब 20-22 दिन पहले कलावती इलाहाबाद नहाने जा रही थी और हरिओम अपनी बाइक से छोड़कर बेलौहा से घर लौट रहा था। जैसे ही हरिओम मनोज कुमार के घर के सामने पहुंचा तो मनोज के ई-रिक्शा से हरिओम को टक्कर लग गई। इससे मनोज और हरिओम में कहासुनी हो गई।
इसी रंजिश और कहासुनी को लेकर हरिओम ने मनोज को मारने के लिए अपने परिवार वालों के साथ मिलकर योजना बनाई। इसमें हरिओम का पिता अनिल और भाई सुजीत जोकि मुंबई में रहते थे उन्हें भी बुला लिया।
परिवार के साथ सात फरवरी की सुबह मनोज रोज की तरह दूध बेचने के लिए वह घर से निकला था। रास्ते में एक महिला सहित पांच लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट की।
मनोज की हत्या करने की नियत से उसके सिर पर वार किए। इसके बाद मनोज को मरा समझकर मौके पर छोड़ कर भाग गए। थोड़ी देर बाद मनोज ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos