{"_id":"6a6a64585bed268143029446","slug":"meeting-held-regarding-preparations-for-the-youth-conference-program-outline-finalized-siddharthnagar-news-c-206-1-mhg1001-182239-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर की बैठक, तैयार की कार्यक्रम की रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर की बैठक, तैयार की कार्यक्रम की रूपरेखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
पहला चरण 16 से 31 अगस्त तक और दूसरा चरण 1 से 10 सितंबर तक चलेगा
महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के छठे चरण के अंतर्गत आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर पालिका सभागार में योजना बैठक की गई। बैठक में जिले के विभिन्न नगरों एवं खंडों से आए स्वयंसेवकों ने सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यक्रमों के संचालन और युवाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की।
इस मौके पर गोरक्ष प्रांत के सह-प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि युवा सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को संगठित कर उनमें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और नेतृत्व क्षमता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि युवा सम्मेलन का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 16 से 31 अगस्त तक और दूसरा चरण 1 से 10 सितंबर तक चलेगा।
प्रथम चरण में जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दूसरे चरण में जिला एवं प्रांत स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रांत स्तर पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
युवा सम्मेलन के जिला अभियान प्रमुख जीवेश मिश्रा ने कहा कि युवा केवल भविष्य की आशा नहीं बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा अपने जीवन में अनुशासन, चरित्र, सेवा और राष्ट्रभक्ति को अपनाते हैं तो समाज और राष्ट्र दोनों सशक्त बनते हैं। बैठक में आरएसएस के सह विभाग प्रचारक अजीत, जिला प्रचारक विनय, सह जिला प्रचारक रोहित, सह-अभियान प्रमुख मयंक मणि त्रिपाठी, विमल पांडेय, आलोक रंजन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।