{"_id":"6a6a41c331eca4e382089fa8","slug":"siddharthnagar-news-youth-arrested-with-1476-grams-of-smack-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161997-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 14.76 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 14.76 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Thu, 30 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भारत-नेपाल सीमा पर सोन नगर के पास एसएसबी ने कार्रवाई, 7,986 रुपये नकद भी बरामद
ढेबरूआ। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 50वीं वाहिनी ने जांच के दौरान 14.76 ग्राम स्मैक और 7,986 रुपये नकद के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। उसे अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए इटवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 50वीं वाहिनी के ''''''''''''''''ए'''''''''''''''' समवाय की टीम सोन नगर गांव के पास नियमित गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 14.76 ग्राम स्मैक और 7,986 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में उसकी पहचान प्रदीप पुत्र रमेश, निवासी ग्राम गजेहड़ी, थाना ढेबरुआ के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मोहित तिवारी नामक व्यक्ति से स्मैक लेकर अपने घर जा रहा था और उसका सेवन स्वयं करता है।
एसएसबी ने बरामद स्मैक, नकदी और गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए इटवा पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच जारी है।
कार्रवाई के दौरान एसएसबी 50वीं वाहिनी के निरीक्षक महेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक एम. टोलिप साक सिंह और राजेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, अमित कुमार सहित अन्य जवान मौजूद रहे।