{"_id":"69c6cb2d6da4fe58e204c607","slug":"palki-yatra-taken-out-with-pomp-and-show-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155675-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई पालकी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई पालकी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। नगरपालिका क्षेत्र के सियरापार स्थित साईं नाथ मंदिर से चैत्र राम नवमी पर शुक्रवार को भव्य पालकी यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। गाजे-बाजे और विशेष तैयारियों के साथ शुरू हुई यह यात्रा इस वर्ष अपने गौरवशाली 16 वें वर्ष में प्रवेश कर गई है।
यह भव्य पालकी यात्रा सियरापार स्थित साईं नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पंच शिखा मंदिर, कोतवाली मोड़, बस स्टेशन और पेट्रोल पंप तिराहा से होते हुए फिर सियरापार मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।
यात्रा के समापन के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के संचालक व महंत संजय तिवारी ने बताया कि साईं नाथ की असीम अनुकंपा से मंदिर की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।
उन्होंने कहा भक्तों की अटूट श्रद्धा और विश्वास ही हमें इन धार्मिक आयोजनों की प्रेरणा देता है। हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह बढ़ता जा रहा है। यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
Trending Videos