{"_id":"6a287de6e8b7be76300aa472","slug":"power-supply-disrupted-power-cuts-and-low-voltage-plaguing-consumers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159480-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली व्यवस्था बेपटरी, कटौती और लो वोल्टेज से उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली व्यवस्था बेपटरी, कटौती और लो वोल्टेज से उपभोक्ता बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतभारी। नगर पंचायत भारतभारी तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था इन दिनों चरमरा गई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है।
रीवा बिजली उपकेंद्र से नगर पंचायत क्षेत्र और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जरूरत के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है। कई बार वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर और अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण ठीक से नहीं चल पाते। रात और दोपहर में बार-बार बिजली बाधित होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि लोकल फाॅल्ट के नाम पर रात में कई बार बिजली काट दी जाती है। इसके चलते लोग छतों पर सोने को मजबूर हैं, जहां मच्छरों का प्रकोप अलग से झेलना पड़ रहा है। कई गांवों में लोग पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
पड़िया निवासी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। उमस भरी गर्मी में कटौती और लो वोल्टेज की समस्या भारी पड़ रही है। विभाग को समय रहते फाल्ट दूर कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।
खरगौला निवासी मुनव्वर हुसैन ने कहा कि उनके गांव में रात के समय अक्सर बिजली कट जाती है। कटौती के साथ लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। भारतभारी निवासी कुलदीप पांडेय ने कहा कि विभाग का निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग गर्मी में परेशान हैं।
चौकनिया गांव के मकबूल खान ने बताया कि रात में कई बार बिजली जाने से सोना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार
रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ओवरलोड के कारण कई बार इमरजेंसी कटौती करनी पड़ती है। वहीं, लोकल फाॅल्ट के चलते भी आपूर्ति प्रभावित होती है। फाॅल्ट को जल्द ठीक कर बिजली बहाल की जाती है।
- संतोष कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता (विद्युत), डुमरियागंज
-- -- -- -- -- -- -
उपभोक्ताओं की प्रमुख शिकायतें
- अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
- लो-वोल्टेज से उपकरण नहीं कर रहे सही काम
- रात में कई बार बाधित हो रही आपूर्ति
- उमस भरी गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी दिक्कत
- लोकल फाॅल्ट के समाधान में हो रही देरी