सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three accused arrested for stealing cash and camera from shop

Siddharthnagar News: दुकान से नकदी और कैमरा चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for stealing cash and camera from shop
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके का मामला, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दबोचा, एक बाल अपचारी भी शामिल

गुलरिहा। गुलरिहा नहर के पास स्थित किराना दुकान से नकदी और कैमरा चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 11,422 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी बाजार निवासी अमन शर्मा, विशाल कुमार तथा गुलरिहा क्षेत्र के एक बाल अपचारी के रूप में हुई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शाहपुर क्षेत्र के राप्तीनगर निवासी सत्यानंद चौरसिया की लंगड़ी, गुलरिहा में फॉर्च्यून नाम से दुकान है। आरोप है कि सोमवार रात चोर दुकान में घुस गए और वहां से 15 हजार रुपये नकदी तथा सीसीटीवी कैमरा चोरी कर भाग गए थे। घटना की जानकारी होने पर सत्यानंद चौरसिया ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार दोपहर पुलिस ने लक्ष्य रिसॉर्ट के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 11,422 रुपये बरामद किए। पूछताछ के बाद दो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed