{"_id":"69c42753cfb4f79dfc0edcb8","slug":"request-for-road-repair-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155594-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क की मरम्मत कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क की मरम्मत कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र के संतोरी बानगंगा कैनाल नहर से जगरगठिया से देवकलीगंज जाने वाला मार्ग टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस पर राहगीर आवाजाही करते समय हिचकोले खाते हुए सड़क पर चलने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि सड़क इस कदर टूट कर उखड़ गई है कि सड़क पर केवल गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। आए दिन पकड़ी बाजार जाने वाले स्कूली बच्चे व आने-जाने वाले ग्रामीण गड्ढे में फसकर चोटिल हो जाते हैं। सड़क की मरम्मत करने ले लिए कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग व जनप्रतिनिधियों से मांग की गई, लेकिन इस सड़क पर कई साल से मरम्मत कार्य नहीं कराई गई। संतोरा निवासी अभिमान, विवेक, विशाल आदि ने मरम्मत कराने की मांग की है।
Trending Videos