{"_id":"69efd78e51e87e031d0f95fa","slug":"review-of-basic-education-activities-directives-issued-to-accelerate-enrollments-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157318-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेसिक शिक्षा कार्यों की समीक्षा, नामांकन में तेजी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेसिक शिक्षा कार्यों की समीक्षा, नामांकन में तेजी के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में सोमवार को सिद्धार्थ सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने पीएम श्री स्कूल फेज-1 और फेज-2 के अंतर्गत गैप्स के पैरामीटर की समीक्षा करते हुए निपुण लक्ष्य के लिए जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण तथा दिव्यांग शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें शीघ्र हैंडओवर किया जाए। समग्र शिक्षा के तहत अतिरिक्त कक्षाओं के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 32,210 नामांकन होने पर जिलाधिकारी ने इसमें और प्रगति लाने को कहा। कस्तूरबा विद्यालयों में भी नामांकन लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, डीपीआरओ वाचस्पति झा सहित आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X